VISITORS

0 1 2 9 2 9

June 19, 2026 3:49 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 3:49 pm

गंधवानी कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न

 AICC सचिव उषा नायडू ने गंधवानी में संगठन की नब्ज टटोली, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

शब्द अग्नि /

गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में स्थित सीरवी धर्मशाला में कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रायसिंह डावर एवं श्री बबलू निगवाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्रीमती उषा नायडू ने मंडलम एवं पंचायत समिति संगठन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियानों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से अलग-अलग संवाद कर संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया।

गंधवानी में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, के बाद जीतू पटवारी के खिलाफ अबद्र टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

श्रीमती उषा नायडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही आगामी राजनीतिक सफलता का आधार बनेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी ने संगठन में अनुशासन, समन्वय एवं सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक में विधानसभा प्रभारी एवं संगठन महामंत्री श्री परितोष सिंह राठौर, लोकसभा प्रत्याशी श्री राधेश्याम मुवेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश पवार, श्री सतपाल बरनाला ,जफर भाई, श्री रोहित झावर, श्रीमती कमला धरवे, श्री रामदादा खंडेलवाल, श्री रोहित कामदार, श्री बाबूलाल जाट ,शैतान भाई,लिला बाई जनपद अध्यक्ष,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रायसिंह डावर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जोरदार मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ नारेबाजी की तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
संचालन निगवाल मंडलोई जी ने किया

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर