VISITORS

0 1 2 9 2 4

June 19, 2026 3:17 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 3:17 pm

कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई मे समस्याएं,

आयें 350 आवेदन, आवेदक को पानी पिलाया, तसल्ली देते हुए समस्या निराकरण के प्रति आश्वस्त किया*

दो महिलाओं को कल्याणी पेंशन स्वीकृत, समग्र आईडी की समस्या का मौके पर निराकरण
कमला बाई को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में लाभ के निर्देश

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस जनसुनवाई में साढे तीन सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। नामांतरण की समस्या लेकर आये आवेदक जगदीश प्रसाद अग्रवाल की समस्या सुनते हुए उनकी प्लाट नामांतरण संबंधित समस्या निराकरण के संबंध में तसल्ली देकर बैठाया और कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने आवेदक को पानी पिलाया, उन्होंने आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दियें।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
दो महिलाओं को कल्याणी पेंशन स्वीकृत


कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान दो महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन स्वीकृत कराने की कार्यवाही की गई। ग्राम नयागावं ढोढपुर निवासी श्रीमती गुलाब बाई तथा जावदेश्वर निवासी श्रीमती शांति वाल्मिक के कल्याणी पेंशन संबंधी आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निराकरण करने की कार्यवाही की गई। दोनो आवेदको की पति की मृत्यु पर मिलने वाली कल्याणी पेंशन सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से स्वीकृत कराने की कार्यवाही की गई।
समग्र आईडी की समस्या का मौके पर निराकरण
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान मानपुर निवासी श्रीमती पूजा आर्य की समग्र आईडी संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि पति स्व. श्री जगदीश आर्य की मृत्यु हो गई है, लेकिन समग्र आईडी में विधवा के नाम से अपडेशन नही हुआ है, इस कारण कल्याणी पेंशन का लाभ नही मिल पा रहा है। इस पर ई-गर्वेनेस के माध्यम से तत्काल ही समग्र आईडी में विवाहित के स्थान पर विधवा होने का अपडेशन किया गया, जिससे महिला को अब 600 रूपये प्रतिमाह कल्याणी पेंशन का लाभ प्राप्त होगा।
कमला बाई को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में लाभ के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम खिरखिरी निवासी श्रीमती कमला केवट को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये गये। महिला ने आवेदन प्रस्तुत कर पति स्व. उम्मेद सिंह केवट की सामान्य मृत्यु पर दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
वार्ड 15 में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सडक का रिस्टोरेशन करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान जल निगम के अधिकारियों को पाइपलाइन के लिए खोदी गई सडक का रिस्टोरेशन करने के निर्देश दिये। पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 15 महावीर सुमन ने आवेदन प्रस्तुत किया कि जलावर्धन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन संबंधित एजेंसी द्वारा खोदी गई सडक का रिस्टोरेशन नही किया गया है। इस पर निर्देश दिये कि 8 दिन में कार्य पूर्ण कर सडक का रिस्टोरेशन कराया जाये।
खेतो में जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खेतों में जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। ग्राम काठोदी निवासी सियाराम मीणा द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि अतिक्रमण के चलते उनके खेत तक जाने का रास्ता अवरूद्ध हो गया है। खेती किसानी के लिए ट्रेक्टर और अन्य कृषि यंत्र भी ले जाने में परेशानी होती है, इस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि इस प्रकार के आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही की जायें तथा सभी तहसील क्षेत्रों में इस प्रकार के मामले सामने आने पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर