VISITORS

0 0 8 7 1 0

June 3, 2026 1:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 3, 2026 1:07 am

कलेक्टर ने मांगे समान नागरिक संहिता पर सुझाव

अलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के नागरिकों से समान नागरिक संहिता पर सुझाव देने का किया अनुरोध
शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के नागरिकों से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य में विभिन्न व्यक्तिगत तथा पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं अन्य संबंधित विषयों के अध्ययन और परीक्षण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा व्यापक जन-परामर्श के माध्यम से नागरिकों की राय प्राप्त की जा रही है, ताकि विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों पर आमजन के विचारों को ध्यान में रखते हुए अध्ययन किया जा सके। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने सुझाव एवं विचार मध्य प्रदेश शासन की निर्धारित वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर ऑनलाइन प्रेषित करें। नागरिकों की सहभागिता से प्राप्त सुझाव समिति के अध्ययन एवं अनुशंसाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे,इसलिए अधिक से अधिक नागरिक इस पहल में भाग लेकर अपने सुझाव अवश्य दर्ज कराएं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर