VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पवार समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने किया गायत्री यज्ञ

30 वरिष्ठ दम्पतियों ने वैवाहिक वर्षगांठ धूमधाम से मनाई
शब्द अग्नि / बैतूल। बुजुर्ग होने पर उत्साह की कमी होने लगती है। परन्तु सामूहिक आयोजन कर अपनी खुशियों को साक्षा करने से उमंग का संचार होता है। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बैतूल के 30 वरिष्ठ दम्पतियों ने ताप्ती घाट खेड़ी सांवलीगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में अपनी वार्षिक वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। प्रात: ताप्ती नदी में स्नान कर सामुहिक रूप से गायत्री परिवार के सौजन्य से एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ में सभी ने आहुति डालकर पूजन किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों मातृशक्ति बहनों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर स्वस्थ, सुखी, समृद्ध दीर्घायु जीवन की शुभकामना दी। इस अवसर पर गायत्री परिवार के श्री पालीवाल, डॉ.धोटे, श्री डिगरसे ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर किसी भी तरह का नशा नही करने का संकल्प दिलाया। आयोजन में पवार, परमार प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों का मंचपटृटिका, बैच, श्रीफल से वरिष्ठ जन कल्याण मंच के सदस्यों ने सम्मान किया। सभी अतिथियों ने इस अभिनव आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को स्वस्थ,सुखी समृद्ध, दीर्घायु जीवन की शुभकामना देते हुए वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में मंच के संरक्षक अधिवक्ता बाबूलाल कालभोर, अध्यक्ष केप्टन एलआर पवार साहब, उपाध्यक्ष सोजरलाल गोहिते, बाबूराव पवार सहित समस्त कार्यकारणी सदस्यों , मातृशक्ति बहनों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव अविनाश देशमुख, सहसचिव युगल किशोर डिगरसे ने व आभार प्रवक्ता बाबूराव पवार ने किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर