ग्रामीणों ने जननी एक्सप्रेस के चालक को सूचना कर आग बुझाने का किया प्रयास
शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / खालवा विकासखंड में सोमवार मगलवार की दरमियानी रात 108 जननी एक्सप्रेस सेवा का एक वाहन आग़ की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई यह घटना सेधवाल लोकेशन से संचालित जननी एक्सप्रेस वाहन ( CG 04 NW 2394 ) की हे हादसे के समय गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था जिसे एक बड़ी जनहानि टल गई जानकारी के अनुसार जननी एक्सप्रेस की ड्राइवर ने रात भर अपनी ड्यूटी की थी इसके बाद ड्राइवर ने वाहन को ग्राम मल्हारगढ ग्राम पंचायत की बाउंड्रीवॉल के पास खड़ा कर भोजन के लिए अपने घर चला गया इसी दौरान जननी एक्सप्रेस में आग लग गई
ग्रामीणों ने जननी एक्सप्रेस के चालक को सूचना कर आग बुझाने का किया प्रयास
वहां में आग लगने की कुछ देर बाद गांव की एक व्यक्ति ने चालक के घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही वाहन चालक तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो आग बहुत तेजी से फेल कर विकरालरुप ले चुकी इसके बाद चालक और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर करीब 1 से 2 घंटे तक लगातार पानी डाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन संसाधनों की कमीऔर आग की तीर्वता के चलते एंबुलेंस को बचाया नहीं पाए प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आग़ इतनी भीषण थी कि वाहान से कई फीट लपटे उठने लगी थी देखते ही देखते कुछ ही समय में एंबुलेंस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जॉच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा
Author: Shabd Agni
.