शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिहाडा रोड, आनन्दनगर, खण्डवा में 4 जून को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रोजगार स्वरोजगार और अप्रेंटिस मेला आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित एवं जानी मानी कंपनियों के प्रतिनिधि तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहेंगे। ये कंपनी प्रतिनिधि 5वी, 8वी, 10वीं., 12 वीं. उत्तीर्ण, आई.टी.आई., पोलिटेक्नीक डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार प्रतिमाह 8,000 रु.से 20,000 रुपए तक, तथा बोनस एवं अन्य सुविधाए भी दी जावेगी। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। श्री सिलौटे ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कॉपी दो सेट बायोडाटा, रेज्यूम तथा आईडी प्रूफ, आधारकार्ड, पासपोर्ट साईज के 3 फोटो और रोजगार कार्यालय के जीवित पंजीयन कार्ड के साथ शासकीय आईटीआई, सिहाड़ा रोड, आनन्द नगर खण्डवा में 4 जून को प्रातः 10:30 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Author: Shabd Agni
.