VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:55 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

12 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे

शब्द अग्नि/ प्रकाश पटेल
खंडवा / आगामी 12 से 18 जून के बीच जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरी निकायों के मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में जिले के प्रत्येक विकास खण्ड नगरीय निकाय मुख्यालयों पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण हेतु शिविर आयोजित होंगे। ये शिविर 3 दिवसीय रहेंगे। मैदानी अमले के सहयोग से जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूट गए पात्र लाभार्थियों को शिविर तक लाने का प्रयास किया जायेगा। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं वीबी-जी-रामजी योजनाओं तथा विभिन्न विभागों की राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उनका पंजीयन कराया जायेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर