VISITORS

0 1 2 2 7 2

June 15, 2026 4:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 4:55 pm

प्रेम नारायण राय बने सीहोर जिला अध्यक्ष

 

पत्रकारों की आवाज को मिलेगी नई धार

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सिहोर/ परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इसी क्रम में असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रेम नारायण राय को सीहोर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा सहित साथियों की सहमति से लिया गया।
पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा एवं वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को उनके सराहनीय योगदान के लिए बधाई दी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि नए नेतृत्व में सीहोर जिला इकाई एक बार फिर अपनी पुरानी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

अब दबे हुए सच नहीं रहेंगे—प्रेम राय

प्रेम राय के नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज़ दबंगता से गूंजेगी।”
प्रेम नारायण राय, जो सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक और सनसनीखेज खबरों के लिए पहचाने जाते हैं, अब संगठनात्मक रूप से पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती देंगे। उनका चयन उन पत्रकारों के लिए नई ऊर्जा का स्रोत माना जा रहा है, जो दबाव के चलते अपनी आवाज़ बुलंद नहीं कर पा रहे थे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राय ने आश्वासन दिया है कि वे पत्रकारों के हित में तन, मन, धन और समय समर्पित करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे श्री प्रेम नारायण राय को उनके मोबाइल नंबर 8889002099 पर बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन करें, जिससे उन्हें पूरे प्रदेश के पत्रकारों का समर्थन महसूस हो।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर