VISITORS

0 0 8 7 1 0

June 3, 2026 1:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 3, 2026 1:06 am

पुलिस ने ठगी के शिकार को वापस दिलाई राशि

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

सिंगरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, 51 हजार रु वापस

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/सिंगरौली साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच सिंगरौली पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को उसकी पूरी राशि वापस दिलाई है। पुलिस की सक्रिय पहल से बैढ़न निवासी राहुल कुमार सोनी को ठगी गई 51 हजार रुपए की संपूर्ण रकम वापस मिल गई, जिससे पीड़ित एवं उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार सोनी किसी साइबर ठगी का शिकार हो गए थे, जिसके चलते उनके खाते से 51 हजार रु की राशि निकल गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंगरौली पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।

साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पवन सिंह एवं आरक्षक प्रशांत केशरी ने तकनीकी जांच करते हुए संबंधित बैंक खातों एवं अन्य पक्षों से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप साइबर ठगी में गई पूरी 51 हजार रूपये की राशि वापस कराने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा राशि वापस दिलाए जाने के बाद पीड़ित राहुल कुमार सोनी ने सिंगरौली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस मिल सकी।

सिंगरौली पुलिस ने इस अवसर पर आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह बिना विलंब किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम पुलिस थाने एवं साइबर सेल से संपर्क करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी गई राशि को वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर