VISITORS

0 0 8 7 1 0

June 3, 2026 1:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 3, 2026 1:07 am

बस्तीवासियों ने किया सामूहिक संवाद

मोहल्ला सभा से होगा बस्ती का विकास :

शब्द अग्नि / इंदौर। वीर टांटिया नगर, तेजपुर गड़बड़ी में बस्तीवासियों द्वारा मोहल्ला सभा को मजबूत बनाने एवं सामुदायिक विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों तथा समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक के दौरान बस्ती के विकास, नागरिक अधिकारों, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि मोहल्ला सभा समुदाय की आवाज को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए बस्ती की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जा सकता है।

इस अवसर पर नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। बैठक में सभी लोगों ने एकजुट होकर बस्ती के विकास के लिए नियमित रूप से मोहल्ला सभा आयोजित करने तथा सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बस्तीवासियों का कहना है कि जब समुदाय के सभी लोग मिलकर अपनी समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा करते हैं, तब उनके समाधान के रास्ते भी निकलते हैं। इसी सोच के साथ मोहल्ला सभा को बस्ती के विकास का महत्वपूर्ण मंच बनाने पर जोर दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर