VISITORS

0 0 8 7 1 0

June 3, 2026 1:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 3, 2026 1:07 am

बालाघाट : मौसम विभाग ने जारी की अधिसूचना

बालाघाट जिले में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट । भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 3 जून से 7 जून 2026 तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। वहीं हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पल पल बदल रहा मौसम

जिला कृषि मौसम इकाई एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव के वैज्ञानिक डा धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि जारी पूर्वानुमान के अनुसार उक्त अवधि में अधिकतम तापमान 38.6 से 40.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.2 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय वायुमंडलीय आर्द्रता 51 से 56 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 28 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में सामान्य हवा की गति 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो मुख्यतः दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी। हालांकि गरज-चमक और आंधी के दौरान हवा की रफ्तार अचानक बढ़कर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह

कृषि विज्ञान केंद्र, बालाघाट ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी है। साथ ही आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खेतों एवं खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से नहीं रुकने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। जिला कृषि मौसम इकाई ने किसानों से मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं कृषि परामर्श के लिए नियमित रूप से कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह कया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर