VISITORS

0 0 9 1 2 7

June 4, 2026 12:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 12:53 am

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

शब्द अग्नि / राज ठाकुर 

रायसेन / बाड़ी. नगर के वार्ड क्रमांक 10 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय आरती अहिरवार पत्नी हेमेंद्र अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 10 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला ने अज्ञात कारणों के चलते किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले में शोक और चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मौत के कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी नीलम चौधरी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर