VISITORS

0 1 8 8 3 3

August 13, 2026 3:23 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अस्पताल पहुंचे एडीएम, परिजनों को ढांढस बंधाया

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बस स्टैण्ड श्योपुर पर आंधी पानी के दौरान पेड गिरने से हुई दुर्घटना के घायलो के उपचार के संबंध में व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सको को समुचित उपचार के निर्देश प्रदान किये। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा आगे की कार्यवाही किये जाने के संबंध में तहसीलदार और पटवारियों को निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि आज श्योपुर में तेज आंधी बारिश के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकीकृत बस स्टैण्ड पर अचानक पेड गिरने से हुई दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक स्व. श्री शाहेनूर पुत्र श्री सेफुद्दीन खान की दुखद मृत्यु हो गई और उनकी मॉ श्रीमती नसीम बानो तथा बहन सुश्री अनमोल के घायल होने पर उनका अस्पताल में उपचार जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर