VISITORS

0 0 9 1 3 9

June 4, 2026 2:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 2:54 am

पत्रकार का कर्तव्य सच लिखना, समाज को जगाना

हरदा मुख्यालय पर दो घटना दिन दहाड़े चलती मोटरसाइकिल से महिला की चैन लूटी
*आमजन को आगे आकर पुलिस को सहयोग करना चाहिए
शब्द अग्नि डी एस चौहान
असामाजिक अपराधी तत्वों के खिलाफ जनता का सहयोग जरूरी है*
हरदा जिले में पहले नशे का कारोबार और उसकी आड़ में देह व्यापार का ग्राफ बढ़ रहा है कुछ महिलाओं ने देह व्यापार को उद्योग की तर्ज पर संचालित कर रही है कुछ राजनीतिक मंच से आपनी पहिचान बनाकर अवैध कमाई के लिए बाहरी युवती भी परोस रही है
आज सागर की घटना पूरे देश में फैल रही है
लेकिन हरदा भी इसमें आगे चल रहा है देह व्यापार में करोड़ों की मलिक बन रही
साक्ष्य ओर महिला कानून का दुरुपयोग
शादीशुदा रखैल रख रहे लेकिन उनकी पत्नी पुत्री पुत्र भी अवैध संबंध की दौड में भी आगे है कितने शर्म का विषय है
कुछ गिने-चुने असामजिक तत्वों के कारण आज महिलाओं में असंतोष बढ रहा है सड़क पर हरकत करते गले से जेवर छीननें की दूसरी घटना से हरदा मुख्यालय पर दहशत का वातावरण निर्मित कर दिया है
ये घटना करने वाले के पीछे स्थानीय असामाजिक तत्वों अपराधी का संरक्षण होने से इंकार नहीं किया जा सकता है
आमजन को भी आगे आकर पुलिस प्रशासन के नगर निरीक्षक को सहयोग करते हुए अपनी गली मोहल्ले में चल रही गतिविधियों से अवगत करना चाहिए
कुछ गली मोहल्ले नयी कालोनियों में देह व्यापार के चलते खुलेआम शहर के असामजिक तत्व बैखौफ आ जा रहे और घटना को अंजाम दे रहे हैं
गली मोहल्ले में सट्टा गांजा नशीली पर्दाथ के चलते असामाजिक तत्वों का जमावडा भी शहर में अशांति फैला रहा है खुलेआम गैगवार सड़क पर हरकत कर रहा है
पुलिस विभाग में स्टाप की कमी है थाना प्रभारी भी बदनाम हो रहे हैं
आमजन को सीधे नगर निरीक्षक से मिलना चाहिए गली मोहल्ले कालोनियों की स्थिति से अवगत करना चाहिए महिलाओं को भी आगे आकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए
हरदा मुख्यालय पर महिला उप पुलिस अधीक्षक एस डी ओ पी थाना प्रभारी महिला है समय निकलकर मुलाकात करनी चाहिए
हरदा मुख्यालय पर लगातार सड़क पर मारपीट की घटनाएं बढ रही है लेकिन अब तो दिन दहाड़े महिलाओं से जेवर छीननें की पहल ने सीधे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है
पुलिस अपने स्तर से लगी है लेकिन मनावता के नाते आमजन का भी कर्तव्य है कि हमको *अगर कोई जानकारी है तो सिर्फ नगर निरीक्षक को अवगत कराये क्योंकि वर्तमान में कुछ स्टाफ अंकुश की जगह स्वार्थ के चक्कर में संरक्षण दे रहा है बल्कि थाना प्रभारी को भी भ्रमित कर रहा है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस शब्द कलंकित हो रहा है गुमनाम पत्र से भी पुलिस अधीक्षक पुलिस नगर निरीक्षक को अवगत करा सकते हैं वरिष्ठ अधिकारी से सीधे मुलाकात कर सकते हैं
क्योंकि आजकल इश्क बाजी का नशा इतना बढ़ रहा है कि शासकीय कार्यालयों में भी काम प्रभावित होने लगे अवैध कमाई के चलते आजकल कुछ विभागों में स्पा सेंटर और स्टाफ में अवैध संबंध की होड़ लगी है तो कुछ शनिवार रविवार को इन्दौर भोपाल तो विभिन्न बाहरी ढावो की होटलों में रात गुजार रहे हैं पद पर रहकर अवैध कमाई का खेल जोरों पर चर्चा में है
हरदा जिले में कालोनियों का जाल फैला है अवैध कालोनियों में सुरक्षा सुविधा के नाम व्यवस्था शून्य है दलालों के चक्कर में नयी कालोनियों में बस गये है लेकिन मूलभूत सुविधाएं व असुरक्षा से हजारों रहवासी परेशान हैं जिला प्रशासन भी इन पर कार्यवाही करने में कोई पहल नहीं कर रहा है क्योंकि राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध कालोनियों का विस्तार नियम विरुद्ध चल रहा है
शहर में शांति रखना है असामाजिक तत्वों अपराधी तत्वों देह व्यापार के खिलाफ आमजन को आगे आकर सहयोग करना चाहिए वर्तमान समय में हरदा मुख्यालय पर असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों का संचालन दीमकों की तर्ज पर फैल रहा है
आमजन से अपेक्षा है कि शहर की शांति के लिए राजनीति से हटकर आगे आये और मानव अधिकार का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें ताकि ऐसे तत्वों का सफाया हो सके
नोट जनता को पुलिस के नगर निरीक्षक पुलिस एस डी ओ पी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक से सीधे मुलाकात करनी चाहिए आप जाये आपकी आवाज सुनेंगे कोई लिखित आवेदन की जरूरत नहीं है सिर्फ गुप्त जानकारी दे

 

वरिष्ठ पत्रकार डी एस चौहान की कलम से 9826293018

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर