VISITORS

0 0 9 1 2 7

June 4, 2026 12:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 12:53 am

बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

जनसुनवाई में आई शिकायत पर चंद घंटों में एक्शन, बहू पर केस दर्ज
शब्द अग्नि / धार। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही जनसुनवाई बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए एक बड़ा संबल बनती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला, जब जनसुनवाई में पहुंची एक पीड़ित बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में प्रताडित करने वाली बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शास्त्री कॉलोनी (धार) निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीताबाई नागोरा मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित हुईं। उन्होंने अत्यंत भावुक होकर अपनी आपबीती सुनाई कि उनकी बहू पिंकी (पति संजय नागोरा) उन्हें न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, बल्कि उन्हें अपने ही घर में रहने नहीं दे रही है। बुजुर्ग महिला ने बहू द्वारा मारपीट और गाली-गलौज करने के भी गंभीर आरोप लगाए। बुजुर्ग महिला की पीड़ा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह चौहान को मामले में कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक धार के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों पक्षों को थाने बुलवाया और मामले की गहराई से जांच की।
बहू और उसके भाई पर मामला दर्ज
शिकायतकर्ता सीताबाई के बयानों और मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बहू पिंकी और उसके भाई चंदन पहाडिया के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट, गाली-गलौज सहित माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी शर्मा के अनुसार जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार या प्रताड़ना करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस इसी तरह त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करती रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर