VISITORS

0 0 9 3 6 8

June 5, 2026 12:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 12:53 am

सेंधवा पुलिस ने सुलझाई चेन स्नेचिंग की वारदात,

एक आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस, 1.20 लाख रुपये की सोने की चेन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, एक साथी फरार

शब्द अग्नि/ नौशाद अली
सेंधवा। सेंधवा शहर पुलिस ने चेन स्नेचिंग की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को बीएसएनएल टावर के सामने पुराना एबी रोड निवासी श्रीमती शोबना लालका ने थाना सेंधवा शहर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 172/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बबर तथा एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वहीं साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जानकारी और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवास जिले के सतवास क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी चंदन सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी, सतवास को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गुरमीत उर्फ झींगा निवासी सतवास अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना सेंधवा शहर, साइबर सेल तथा थाना सतवास की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर