VISITORS

0 0 9 3 6 8

June 5, 2026 12:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 12:52 am

देशगांव-जुलवानिया सड़क बनेगी फोरलेन

हिवारखेड़ी-रुधी मार्ग होगा टू लेन, निमाड़ को 4,415 करोड़ की सड़क सौगात.

प्रकाश पटेल / शब्द अग्नि

खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल को बड़ी सौगात देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड तथा देशगांव-जुलवानिया खंड के उन्नयन को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 4,415.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंजूरी के अनुसार, हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड (125.01 किमी) की मौजूदा मध्यवर्ती लेन सड़क को पक्के शोल्डर सहित टू लेन में विकसित किया जाएगा, जबकि देशगांव-जुलवानिया खंड (108.64 किमी) की मौजूदा टू लेन सड़क को फोरलेन में अपग्रेड किया जाएगा। दोनों परियोजनाएं हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (HAM) के तहत क्रियान्वित होंगी।


जनजातीय कार्य मंत्री Vijay Shah ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है और इसका लाभ निमाड़ क्षेत्र को भी मिलेगा।
यह परियोजना बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी। सड़क के उन्नयन से ज्यामितीय खामियों, तीखे मोड़ों और यातायात दबाव की समस्या में कमी आएगी। परियोजना के तहत खरगोन जिले में 16.20 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास भी विकसित किया जाएगा।
सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन से यात्रा समय में कमी, सड़क सुरक्षा में सुधार, ईंधन की बचत तथा वाहन संचालन लागत में कमी आने की संभावना है। साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों, व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी।
यह कॉरिडोर क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे निमाड़ अंचल के विकास को नई गति मिलेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर