VISITORS

0 1 8 8 1 7

August 12, 2026 10:15 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्वसहायता समूह ने कलेक्ट्रेट में की केंटीन शुरू

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह धौरेट बाबा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में केंटीन की शुरूआत की गई है। केंटीन का शुभारंभ समूह की महिलाओं द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल, जिला प्रबंधक गिर्राज मीणा, अभिषेक भाले, अनिल सक्सैना, प्रमोद राय आदि उपस्थित रहें।
एनआरएलएम अंतर्गत संचालित ग्राम हीरपुर के धौरेट बाबा स्वसहायता समूह द्वारा इस केंटीन का संचालन शुरू किया गया है। समूह की सदस्य एवं केंटीन संचालक श्रीमती ज्योति चौहान ने बताया कि समूह की दीदीयों के सहयोग से केंटीन की शुरूआत की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर