VISITORS

0 0 9 3 6 8

June 5, 2026 12:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 12:55 am

कॉलेज में रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रहण

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी श्योपुर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में आज ब्लडबैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य महाविद्यालय डॉ ओपी शर्मा, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोज सर्राफ, रेडक्रास सोसायटी श्योपुर के चेयरमेन अमित सूद, सचिव दिनेश दुबौलिया, रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य महावीर गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य अरूण ओसवाल, जुनियर रेडक्रॉस के काउंसलर श्री बूंदू खां, विधायक प्रतिनिधि कालेज अभिषेक मीणा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर की शुरूआत की गई। शिविर में 11 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ तथा 60 विद्यार्थियों द्वारा आवश्यकता पडने पर रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरे गये। रेडक्रॉस के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का माल्यार्पण करते हुए प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में एनएसएस प्रभारी प्रेमचंद एक्का, श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, डा परवीन वर्मा डा लोकेंद्र सिंह तथा अन्य प्रोफेसरो का योगदान रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर