VISITORS

0 0 9 3 6 8

June 5, 2026 12:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 12:55 am

मंदिर से लौट रहे 4 लोग सड़क हादसे में घायल,

छींद मंदिर से लौट रहे भोपाल के एक ही परिवार के 4 लोग सड़क हादसे में घायल, भोपाल रेफर

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

बाड़ी नेशनल हाईवे 45 पर बब्बा के ढाबे के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल भोपाल के अरेरा कॉलोनी के निवासी हैं, जो छींद मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

खेत में जाकर पलटी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार पलटने से उसमें सवार चारों लोग अंदर ही फंस गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला।

प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया है।
घायलों की सूची:
राजेंद्र काशिव(उम्र 64 वर्ष
भावना काशिव पति राजेंद्र काशिव, उम्र 58 वर्ष)
यशवर्धन काशिव उम्र 32 वर्ष
साक्षी काशिव पति: यशवर्धन काशिव उम्र 24 वर्ष)

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर