9 माह अन्य भवन में शिफ्ट हुए हो गए लेकिन आगे से फंड जारी नही हुआ
फाइल घूम रही है इधर से उधर
शब्द अग्नि / पुष्पेन्द्र पाण्डे
धार गंधवानी नगर में लगभग ढेड़ वर्ष पहले स्वीकृत हुए 50 बेड के अस्पताल जिसकी निर्माण कार्य की लागत लहभग दस करोड़ रु है आज पूरे डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है जबकि संचालित अस्पताल अन्य भवन में शिफ्ट हुए कई माह बीत चुके है आई टी आई भवन में जहाँ वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाए चल रही जो नगर से 2 किलो मीटर दूरी पर स्थित होकर छोटे छोटे कमरे जहाँ मरीजो को रोजाना परेशानी यो का सामना करना पड़ रहा है नगर से दूर होने से मरीजो को अपना इलाज यही किसी लोकल क्लीनिक जाकर करवाना पड़ रहा है आसपास के 150 गांवों के लोग इसी अस्पताल पर अपना इलाज करवाने आते थे लेकिन अब जहाँ अस्पताल चल रहा है वह पर्याप्त सुविधा नही है इसलिए उन्हें अपना इलाज अन्य शहर के अस्पताल में जाकर करवाना पड़ रहा है
गर्भवती महिलाओं की सबसे ज़्यादा फजीहत
सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं की है उन्हें इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम आदि की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है चूंकि जिस भवन में वर्तमान समय में अस्थायी अस्पताल संचालित है वो आई टी आई कॉलेज के होस्टल का है जहां छोटे छोटे कमरे बने हुए है जहाँ भर्ती होने वाले मरीजो को असुविधा होती है बाथरूम में पानी की व्यवस्था नही है नलों टोटी में पानी नही आ रहा है टँकी भरने के लिये रोजाना टैंकर बुलाना पड़ रहा है पीने के पानी के लिये लगे आर ओ फिल्टर बंद पड़े है आप यहां प्रतिदिन परेशान होते मरीजो को आप देख सकते है आप को बता दे कि गंधवानी विकासखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर यही एकमात्र अस्पताल है और यहां स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिलती है तो उन्हें बड़वानी धार,या इन्दोर जैसे अन्य बड़े अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ता है पुराना भवन धीरे धीरे खण्डहर में तब्दील होता जा रहा है सुनसान होने से असामाजिक तत्वों ने अपना अड्डा बना लिया है नगर सहित 150 गांवों के हजारों लोग नए सर्वसुविधायुक्त अस्पताल के निर्माण को लेकर काफी खुश थे लेकिन 20 माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नही होने से अब मायूस हो गए है
स्वीकृति पर नेताओ लिया था खूब श्रेय
अस्पताल स्वीकृति पर सभी राजनितिक पार्टियों पार्टियों ने खूब श्रेय लिया था खुद की पीठ थपथपाई थी आपको ज्ञात हो तो 10 करोड़ के इस अस्पताल भवन की स्वीकृति सितम्बर 2024 में हुई थी इस 50 बेड अस्पताल बनाने वाली एजेंसी मध्य्प्रदेश पुलिस आवास एवम अधोसंरचना विकास निगम इन्दोर है इस एजेंसी ने सितम्बर 2024 में पत्र के माध्यम से अस्पताल भवन निर्माण को लेकर भूमि उपलब्ध करवाने हेतु लिखा था जहाँ स्वास्थ्य विभाग ने पुराना जर्जर भवन की जगह पर बनाने के लिये स्वीकृति दी थी जो आज तक कागजो में ही उलझ कर रह गयी ।अस्पताल निर्माण को लेकर धार जिला स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अनिता सिंगारे ने कहा कि हमने कागजी कार्यवाही पूरी कर दी है जैसे ही आगे से फंड रिलीज होगा वैसे ही तुरन्त नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा
Author: Shabd Agni
.