VISITORS

0 0 9 3 6 8

June 5, 2026 12:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 12:55 am

देवसर : घरेलू सिलेंडर फटने से भीषण आग

 

परियोजना कार्यालय के सामने भीषण आग, दर्जनों अवैध अतिक्रमण दुकानें जलकर खाक

सिंगरौली देवसर में हड़कंप, लाखों का नुकसान

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली /जिले के देवसर क्षेत्र स्थित परियोजना कार्यालय के सामने अवैध अतिक्रमण कर लगाई गई दर्जनों दुकानें भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग फैलने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर