VISITORS

0 1 8 8 7 0

August 13, 2026 10:58 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खाद और शराब को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन

शब्द अग्नि / मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन द्वारा एचडीएफसी बैंक चौराहा पर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, खाद, टोकन व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के पदाधिकारियोंं और कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिल के गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराब की अवैध बिक्री रुकनी चाहिए। साथ ही शराब टेंडर प्रक्रिया में दो बड़े व्यापारियों की आपसी टेंडर प्रक्रिया के चलते शहर में शराब माफिया का आतंक काफी बढ़ रहा है। अहिरवार समाज की बस्तियों को टारगेट कर शराब का खुला व्यापार किया जा रहा है। अगर अवैध शराब बंद नहीं होगी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इसके अलावा किसानों को जल्द से जल्द खाद टोकन उपलब्ध कराने, ई-टोकन नियमानुसार चलाने की मांग भी की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर