VISITORS

0 1 8 8 1 2

August 12, 2026 9:28 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सीहोर : विश्व पर्यावरण दिवस पर, जागरूकता रैली

किया गया पौधारोपण

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में सीहोर में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर प्रशिक्षण केंद्र, सीहोर से पर्यावरण जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली डॉ. अंबेडकर शासकीय महिला आईटीआई, सीहोर तक निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर एवं नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया। रैली के उपरांत शासकीय आईटीआई परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री जी. परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही आईटीसी स्टेट टीम से श्री मनीष जी एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से क्लस्टर लीडर श्री राजेश परमार भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर