VISITORS

0 1 2 2 6 9

June 15, 2026 4:30 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 4:30 pm

पहली बारिश में बह गए विकास के दावे,सड़क बनी दलदल

शहर की सड़क या गांव की पगडंडी ? वार्ड नंबर 1 की बदहाली ने खोली पोल

कीचड़, गड्ढे और जलभराव से बेहाल जनता, नगर पालिका पर उठे सवाल

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया (सीहोर)

सीहोर में प्री-मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के वार्ड क्रमांक 1 की मुख्य सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क पर कीचड़, गड्ढे और जलभराव ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। मैं पहली नजर में कोई भी यह नहीं कहेगा कि यह किसी शहर की मुख्य सड़क है। सड़क की स्थिति ऐसी है मानो किसी दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षित सड़क हो। प्री-मानसून की बारिश के बाद यहां कीचड़ और जलभराव ने हालात और खराब कर दिए हैं। रोजाना इसी मार्ग से सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों और कीचड़ के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहिया वाहन चालक फिसलने के डर के बीच सफर कर रहे हैं, जबकि पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी यहां से निकलना चुनौती बन गया है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार नगर पालिका को शिकायतें भी की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के बाद हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। शहर में विकास के दावे लगातार किए जाते हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 1 की यह सड़क उन दावों की हकीकत बयां कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान कब तक करते हैं। वहीं इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार ने कहा है कि जल्द ही रोड का काम शुरू हो जाएगा इससे पहले रोड की मरम्मत की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर