VISITORS

0 0 9 8 7 5

June 8, 2026 5:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 5:24 am

बालाघाट : शाला प्रवेश में प्रदेश में प्रथम स्थान

 

100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – शिक्षा के क्षेत्र में बालाघाट जिले ने एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। वर्ष 2026-27 में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के प्रवेश एवं पंजीयन अभियान में बालाघाट जिला प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100 प्रतिशत प्रवेश एवं पंजीयन सुनिश्चित कर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे कलेक्टर श्री मृणाल मीना का दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षा के प्रति गंभीर दृष्टिकोण प्रमुख कारण माना जा रहा है। कलेक्टर श्री मीना ने अभियान के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, बीआरसी, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिले का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे।

3 लाख 04 हजार 897 विद्यार्थियों का प्रवेश एवं पंजीयन कर जिले ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है।

जिले में कक्षा 1 से 8 तक 2 लाख 13 हजार 127 बच्चों के प्रवेश एवं पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 2 लाख 07 हजार 548 बच्चों का प्रवेश एवं पंजीयन कर 97 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई। वहीं कक्षा 9 से 12 तक 92 हजार 287 विद्यार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले 97 हजार 349 विद्यार्थियों का प्रवेश एवं पंजीयन कर 105 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। कुल मिलाकर कक्षा 1 से 12 तक 3 लाख 05 हजार 414 विद्यार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध 3 लाख 04 हजार 897 विद्यार्थियों का प्रवेश एवं पंजीयन कर जिले ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। आगामी दिनों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

कलेक्टर ने की सराहना 

शिक्षा जगत और आमजन में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है। जिले के शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अभिभावकों ने कलेक्टर श्री मृणाल मीना के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतत निगरानी और स्पष्ट कार्ययोजना के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है।यह सफलता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बालाघाट जिले में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता, अभिभावकों के विश्वास और प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का भी प्रमाण है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना के नेतृत्व में बालाघाट शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर