विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके की उपस्थिति में हुआ शिविर का शुभारंभ
शब्द अग्नि / सचिन जैन
बैतूल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग द्वारा 218 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर औषधियों का वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी टीम ने सक्रिय रूप से सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके की उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. प्रहलाद नागले, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रैना कासदे सहित डॉ. ज्योति कुमरे, डॉ. शैलेंद्र कृष्ण तिवारी, डॉ. ललिता धाकड़े समेत कुल 13 कर्मचारियों ने सेवाएं दी गयी
निःशुल्क बांटी गईं दवाएं
शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, उदर रोग, वात रोग और दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों का उपचार कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। साथ ही सरल योग क्रियाएं, योगाभ्यास और रोगानुसार योग की जानकारी भी दी गई। आयुर्वेद के 116 एवं होम्योपैथी के 102 लाभार्थियों सहित कुल 218 लोगों ने आयुष सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
Author: Shabd Agni
.