घर-घर संपर्क के माध्यम से भाजपा को करें मजबूत-राकेश पटेल
शब्द अग्नि / धार
धार। भारतीय जनता पार्टी धार नगर केसरीमल सेनापति मंडल की मासिक कामकाजी बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में सम्पन हुई ।बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे। स्वागत उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष विशाल निगम ने मण्डल की आगामी कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पुर्व में संपन्न हुए कार्यक्रमो कि समीक्षा कि गई साथ ही प्रधानमंत्री मोदी कि सरकार को 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजीत होने वाले आगामी कार्यक्रमो कि रुपरेखा तय की गई। मंडल बैठक में मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा अभियान जिला टोली सह संयोजक रितेश अग्निहोत्री नगर पालिका एल्डरमेन राजेश हारोड़ हरनाम सिंह टोनी मंडल महामंत्री सीमा सोनी अमित शर्मा मंचासीन रहें।
Author: Shabd Agni
.