VISITORS

0 0 9 9 1 9

June 8, 2026 8:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 8:48 am

नेशनल हाईवे का सांसद ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता एवं समय सीमा पर दिया विशेष जोर।

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरोली / संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा कर निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सांसद जी ने निर्माण एजेंसी के साइट कैंप, मशीनरी तथा कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि एनएच-39 सीधी एवं सिंगरौली सहित पूरे क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा है।

आवागमन सुगम होगा- सांसद

सांसद ने कहा कि इस बार सड़क का निर्माण कई स्तर पर एक साथ चलेगा जिसमे बड़े स्ट्रक्चरल वर्क के लिए अलग टीम तथा सर्फेस वर्क के लिए अलग टीमें काम करेंगी, ब्लाइंड प्वाइंट पर पहले काम होंगे ताकि बरसात में आवागमन बाधित न हो। सांसद जी ने कहा कि सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं और अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद ने भरोसा जताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा तथा जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर