विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*श्योपुर, शब्द अग्नि
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर द्वारा पाली रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास स्थित वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और वृक्षारोपण इस दिशा में सबसे प्रभावी कदम है।
Author: Shabd Agni
.