शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / जिले के एतिहासिक श्री हजारेवर महादेव मेला का शुभारंभ 7 जून को समारोहपूर्वक होगा। सीएमओ राधेरमण यादव ने बताया कि हजारेश्वर महादेव मेला रंगमंच पर रात्रि 08 बजे से आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक श्योपुर बाबू जण्डेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा की जायेगी।
Author: Shabd Agni
.