VISITORS

0 0 9 8 7 5

June 8, 2026 5:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 5:24 am

कार चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा किया

14 लाख की अर्टिगा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार चोरी के एक मामले का महज कुछ ही घंटों के भीतर भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लाख रुपये कीमत की अर्टिगा कार और नगदी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी महेश शर्मा के मार्गदर्शन में चंदेरी थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शिवकुमार उर्फ पिंटू राय उम्र 25 साल निवासी ग्राम देरखा हाल निवासी जिला जेल के पास अशोकनगर अंकित जैन की अर्टिगा कार का चालक है। 5 जून को वह मुलायम यादव, कल्ला यादव और पुष्पेंद्र यादव को लेकर ललितपुर जा रहा था। दोपहर करीब 1.50 बजे राजघाट स्थित वन विभाग चौकी के पास जब चालक वाहन खड़ा कर नीचे उतरा तभी कार में बैठे उक्त तीनों व्यक्ति गाड़ी और उसमें रखी नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।

 टीम गठित कर कार्यवाही की 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने चंदेरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत यादव ने मुखबिर तंत्र और तकनीकि साक्ष्यों साइबर सेल की मदद से त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राजघाट के जंगल क्षेत्र से दो आरोपियों को दबोच लिया। मुलायम यादव उम्र 27 साल पिता वीरसिंह यादव निवासी ग्राम भरियाखेड़ी थाना पिपरई, पुष्पेंद्र यादव उम्र 19 साल पिता राजेंद्र सिंह यादव निवासी मातामढ़ मोहल्ला चंदेरी के कब्जे से पुलिस ने 14 लाख रुपये मूल्य की अर्टिगा कार और 4000 रुपये नगद बरामद कर लिए हैं। मामले का तीसरा आरोपी कल्ला यादव निवासी ग्राम भीकली अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर