VISITORS

0 0 9 8 7 5

June 8, 2026 5:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 5:24 am

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी, बोलेरो सहित 5.92 लाख की शराब जप्त

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुग़ल

आलीराजपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोण्डवा एवं चन्द्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 467.52 बल्क लीटर अवैध देशी एवं विदेशी शराब तथा एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 92 हजार 968 रुपये बताई गई है।

नाले के पास खड़ी लावारिस बोलेरो से मिली 40 पेटी शराब

थाना सोण्डवा के उप निरीक्षक सचिन डावर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमलानी के कच्चे रास्ते से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नाले के पास एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो (क्रमांक MP-09-CW-7404) लावारिस हालत में खड़ी मिली। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 26 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 14 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई। कुल 345.600 बल्क लीटर शराब की कीमत लगभग 1 लाख 34 हजार 400 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में कुल 5 लाख 39 हजार 400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। अज्ञात चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बरझर में मकान से 121.92 लीटर अवैध शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर की पुलिस चौकी बरझर द्वारा की गई। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवा तोमर को सूचना मिली थी कि ग्राम बरझर सिमाडा फलिया निवासी वकील पिता रतना गणावा ने अपने मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मकान पर ताला लगा होने के बावजूद तलाशी ली गई, जिसमें 11 पेटी विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 121.92 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 53 हजार 568 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस का अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर