VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:49 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मोबाइल और कियोस्क सेंटर दुकान में चोरी

शब्द अग्नि / धार 

धार / गंधवानी निप्र गंधवानी नगर के बस स्टैंड पर एक मोबाइल और कियोस्क बैंक सेंटर पर चोरी की वारदात हो गई यहां पर इस दुकान के पीछे से बदमाश घुसे थे जिन्होंने दीवार में गड्ढा किया और अंदर प्रवेश कर लिया जानकारी के अनुसार इस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तीन से पांच हजार नगदी और अन्य सामान को बदमाश लोग चुरा ले गए वहीं दुकानदार सुबह यहां पहुंचे तो उन्हें घटनाक्रम का पता चला बड़ी संख्या में दुकान पर लोग सुबह एकत्रित हो गए थे दुकान बस स्टैंड के बीचों बीच है लेकिन पीछे की ओर से बदमाश अंदर पहुंच गए और इस तरह से घटना को अंजाम दे दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर