VISITORS

0 1 8 8 2 3

August 12, 2026 11:05 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर किया माल्यार्पण

आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया माल्यार्पण

बिरसा मुंडा के सपने को साकार करने के लिए अपना देश में अपना राज्य का नारा एवं उनके मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर:- क्रांतिकारी महामानव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय सिविल अस्पताल के सामने स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण किया गया,सभी उपस्थित सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जय घोष के करते हुए उनके सिद्धांतों एवं मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर जिले में जनकल्याणकारी,पुनीत एवं सामाजिक सरोकार के कार्य करने के लिए सभी ने एकता तथा बंधुत्व का परिचय दिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, अजाक्स जिला अध्यक्ष रतनसिंह रावत,आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश, जयस के सक्रिय सदस्य विक्रम सिंह बामणिया,नितेश अलावा, करमसिंह किराड़, सम्पत धाकड़, भूरू मण्डलोई एवं विजय भयडिया आदि उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर