VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

विकलांग सेवा समिति ने नवागत एसडीएम से की भेंट

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी खरगोन

खरगोन। प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित चावला के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवागत एसडीएम सत्येंद्र बैरवा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समिति द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान प्रदेश रोजगार प्रभारी संगीता वर्मा, संगठन सलाहकार भूपेंद्र कर्मा, प्रदेश सक्रिय कार्यकर्ता मोहन वर्मा, जिला सक्रिय कार्यकर्ता सुनील वर्मा मिश्री एवं नंदिनी ब्रह्मान उपस्थित रहे एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने समिति के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि दिव्यांगजनों की हरसंभव सहायता की जाएगी उन्होंने कार्यालय कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि यदि कोई दिव्यांगजन उनसे मिलने आए तो उसे बिना किसी अनावश्यक प्रतीक्षा के सीधे मुलाकात कराई जाए समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम बैरवा की संवेदनशील एवं सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों के हितों से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर