VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 2:44 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सैनिक संगठन का अध्यक्ष बनाये गए राजू नरेश मालवीय 

राजू नरेश मालवीय का सेन समाज ने किया सम्मान –

शब्द अग्नि / बैतूल। सर्वसेन समाज के उपाध्यक्ष राजू नरेश मालवीय को सैनिक संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सेन समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के लोगों ने कहा कि राजू नरेश मालवीय लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर रमेश बोरखेड़े, एमएल बघेले, शिवनंदन श्रीवास, मानकर जी, संजू श्रीवास, भगवान दास सदन, सुंदरलाल सोलंकी, सुनील सोनकपूरिया, दिलीप सोनपुरे, संजय नगदे सहित अन्य समाजजनों ने राजू नरेश मालवीय को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों एवं समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर