VISITORS

0 1 2 9 2 3

June 19, 2026 3:13 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 3:13 pm

खराब बिरयानी की खबर का रेस्टारेंट ने किया खंडन

सोशल मीडिया पर चल रहे खराब बिरयानी की खबर का कादरी रेस्टारेंट ने किया खंडन

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – पिछले दो तीन दिनों से बालाघाट में संचालित कादरी restorent द्वारा पार्सल में खराब नॉनवेज बिरयानी ग्राहक को देने की खबर चल रही है । जिसे लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने सफाई देते हुए खबर का खंडन किया है । कादरी रेस्टोरेंट के मैनेजर मिनेश मानेश्वर ने मीडिया को बताया कि बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे उनके पास ग्राहक आए जिनको वह नहीं पहचानता था ग्राहक के द्वारा नॉनवेज बिरयानी के पार्सल का आर्डर दिया गया । जिसे समय पर डिलिवर कर दिया गया । उसके बाद रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वही शख्स पार्सल वापस लेकर आया और बोला कि बिरयानी अच्छी नहीं है । तब मैने दूसरा पार्सल देने बोला तो उसने मना कर दिया और पैसे वापस मांगने लगा जो मैने दे दिए । मैनेजर का कहना है कि उनके द्वारा उस दिन और भी लोगों को बिरयानी के पार्सल दिए गए थे । किसीं ने कोई शिकायत नहीं की । दरअसल उक्त ग्राहक ने जो बिरयानी वापस लाया था उसमें तरी, रायता सब मिक्स था और डिलेवरी के समय से वापसी के समय में काफी अंतर था । ऐसे में पूरी गलती ग्राहक की है । जबकि हमारे यहां साफ सुथरे तरीके से भोजन बनाया जाता है । आज तक कभी किसी ग्राहक ने कोई शिकायत नहीं की है ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर