VISITORS

0 1 2 9 2 0

June 19, 2026 2:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 19, 2026 2:53 pm

बडौदा कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय बड़ौदा में निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण की शपथ की शपथ ली गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, साथ ही जल के महत्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में हरीश प्रजापति ने प्रथम, करिश्मा नागर एवं चन्दा सुमन ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शिवानी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर