शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। जिलास्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 391 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में अशोकनगर निवासी गनेशराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने, ग्राम खिरिया तेल निवासी गजेन्द्र सिंह यादव द्वारा रास्ता बहाल कराये जाने, पिपरई निवासी कस्तूरी बाई द्वारा पट्टा दिलाये जाने, ग्राम सिंकदरा निवासी रामकुमार द्वारा खसरा कम्प्यूटर पर दर्ज कराये जाने, ग्राम बाढ़ौली निवासी दिनेश अहिरवार द्वारा भूमि का सीमांकन कराये जाने, ग्राम सेजी निवासी प्रद्युमन द्वारा सडक़ निर्माण कराये जाने, ग्राम कैथन निवासी जगभान सिंह द्वारा सीमांकन कराये जाने, ग्राम खिरिया निवासी नथन सिंह द्वारा डूब क्षेत्र का मुआवजा दिलाये जाने, ग्राम मूडरा बहादरा निवासी खुमान सिंह द्वारा सीमांकन कराये जाने, ग्राम केशोपुर निवासी निशा द्वारा पति की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने, ग्राम सेजी निवासी ब्रजेश सिंह द्वारा
Author: Shabd Agni
.