VISITORS

0 1 0 6 9 9

June 10, 2026 4:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:40 pm

विधायक पटेल ने किसानों के साथ किया प्रदर्शन..

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के किसानों और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक विवेक पटेल ने मंगलवार को वारासिवनी में एक विशाल प्रदर्शन किया… जिसमें क्षेत्र के हजारों किसानों और ग्रामीणों के शामिल हो कर सत्ताधारी दल को चुनौती दी ।

विधायक विवेक पटेल ने बताया कि मानसून बेहद नजदीक है और लोग अपने आशियाने मकान बनाने व मरम्मत के कार्य को लेकर बेहद चिंतित हैं.. जिले में रेत का ठेका खत्म हो चुका है, जिसके कारण लोगों को निर्माण कार्य के लिए रेत नहीं मिल पा रही है…दूसरी तरफ, प्रशासन द्वारा रेत की कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय लगातार अवैध खनन और परिवहन के नाम पर ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की जा रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है.. विधायक ने कहा कि बारिश सिर पर है और लोग अपने घर नहीं बना पा रहे हैं.. प्रशासन को रेत की सुचारू व्यवस्था करनी चाहिए, न कि सिर्फ कार्रवाई का डर दिखाना चाहिए.. इसके साथ ही क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की किल्लत भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है.. पेट्रोल पंपों द्वारा डिब्बों या बर्तनों में डीजल देने पर रोक लगा दी गई है.. इस तुगलकी फरमान से किसानों के सामने खेती-किसानी का संकट खड़ा हो गया है.. ट्रैक्टर या भारी कृषि मशीनों का डीजल खत्म होने पर उन्हें बार-बार पंप तक खींचकर लाना किसानों के लिए असंभव है.. डिब्बों में डीजल न मिलने से बुआई के मुहाने पर खड़े किसानों के कृषि कार्य ठप हो रहे हैं..इन्हीं तमाम जनविरोधी नीतियों और किसानों की समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर