VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:41 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बाड़ी के नागिन मोड पर चलते ट्रक में लगी आग,  गूगलबाड़ा बकतरा से धान भरकर उमरावगंज जा रहा था ट्रक, बैटरी में हुआ ब्लास्ट

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

रायसेन / बाड़ी के पास नागिन मोड़ पर मंगलवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाइवे-45 पर अफरा-तफरी मच गई। धान से भरा ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक गूगलबाड़ा बकतरा से धान भरकर उमरावगंज की ओर जा रहा था। नागिन मोड़ की खतरनाक चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक के केबिन में रखी बैटरी में

धू-धू करता जला ट्रक।

अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि चालक और क्लीनर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में केबिन धू-धू कर जलने लगा। हालात बिगड़ते देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फायर ब्रिगेड की कार्रवाई के चलते आग को ट्रक के बाकी हिस्से और धान से भरे माल तक फैलने से रोक लिया गया। बाड़ी थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट या बैटरी से लगी है। इस संबंध में जांच के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा। ड्राइवर और क्लीनर पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर