VISITORS

0 1 0 7 9 6

June 11, 2026 1:08 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 1:08 am

आगामी कार्यक्रमों हेतु भाजपा की बैठक संपन्न

हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी को सेवा का माध्यम मानकर कार्य करें – कांतदेव सिंह

शब्द अग्नि / बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक कामकाजी मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय संगठन प्रभारी कांतदेवसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष संगठन की कार्य योजनाओं को धरातल पर मजबूती से लाने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। इस जिम्मेदारी को हमें सेवा का माध्यम मानकर पूरा करना है। श्री कांतदेव ने मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और संगठन की कार्ययोजनाओं को धरातल पर मजबूती से उतारने को लेकर विस्तृत चर्चा की। संगठन की प्रगति और सेवा के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देशित किया। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि देश के जनप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता आज के कालखण्ड में आवश्यक है। श्री उइके ने कहा कि विपक्ष में जो किरदार है वे नकारात्मक उर्जा के साथ व्यवहार कर रहे है।

भाजपा सरकार की योजनाओ को जान जान तक पहुचाये- जिलाध्यक्ष

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि मोदी जी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्यों और योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों के तहत पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे अभियानों को भी गति दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य आधार हमारे ऊर्जावान और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। श्री पवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ 21 जून तक होने वाले सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों के को लेकर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के साथ हितग्राहियों के बीच संपर्क करना है और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। बैठक का संचालन 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अभियान के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने किया एवं अंत में आभार जिला टोली के सदस्य देवीसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। जिले की मासिक बैठक में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके मंचासीन रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चाे के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर