9 जून को जिले में 81 हैंडपंपों का संधारण सहित क्लोरिनेशन एवं 17 कुओं का किया गया क्लोरीनेशन
शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर,। जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों को पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही पीएचई अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन पेयजल समस्याओं के समाधान की जानकारी भी प्राप्त की जाती है।
जिले में कहाँ कितने हेण्डपम्पों का संधारण किया
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री सुखराम मेडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून 2026 को जिले में कुल 81 हैंडपंपों का संधारण कार्य किया गया। इस दौरान 229 मीटर राइजर पाइप बदले गए। इसके अतिरिक्त इन 81 हैंडपंपों के संधारण कार्य के साथ इनका तथा 17 कुओं का क्लोरीनेशन का कार्य किया गया। विकासखंडवार किए गए कार्यों में आलीराजपुर विकासखंड में 17 हैंडपंपों का संधारण, 81 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 17 हैंडपंप एवं 4 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। जोबट विकासखंड में 12 हैंडपंपों का संधारण, 21 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 12 हैंडपंप एवं 3 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। सोंडवा विकासखंड में 18 हैंडपंप का संधारण कार्य एवं क्लोरिनेशन और 2 कुओं का क्लोरिनेशन किया गया। उदयगढ़ विकासखंड में 11 हैंडपंपों का संधारण, 19 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 11 हैंडपंप एवं 2 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। वहीं चन्द्रशेखर आजाद नगर विकासखंड में 10 हैंडपंपों का संधारण, 27 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 10 हैंडपंप एवं 2 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। कट्ठीवाड़ा में 13 हैंडपंप का संधारण कर क्लोरिनेशन एवं 57 राइजर पाइप प्रतिस्थापन और 4 कुओं का क्लोरिनेशन किया गया। आलीराजपुर विकासखंड में बेगडी जमरा फलिया, लक्ष्मणी पटेल फलिया,जोबट विकासखंड में किला जोबट काकरिया फलिया, छोटी खट्टाली में बारिया फलिया, चांदपुर में तीन ताड़ फलिया, सोंडवा विकासखंड अंतर्गत भोरदिया जाम फलिया, गुलवट नरगावा फलिया, वावी कोटवाल फलिया,भरवाडी फलिया, धोरट-बस स्टैंड फलिया , उमराली में स्कूल फलिया सहित अन्य स्थलों पर हैंडपंप संधारण एवं कुओं के क्लोरिनेशन का कार्य किया गया।
Author: Shabd Agni
.