VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 13, 2026 11:59 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ई-अटेंडेंस आधारित होगा शिक्षकों का वेतन भुगतान

अनुपस्थिति पर कटेगा वेतन

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल प्राचार्यों को निर्देश जारी कर स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का वेतन अब “हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से दर्ज की गई ई-अटेंडेंस के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा। आयुक्त लोक शिक्षण श्री अभिषेक सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। अब सभी शासकीय विद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य होगा।

निर्देशों के अनुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों में ई-अटेंडेंस की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वहीं संकुल प्राचार्य ई-अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन आहरण देयक तैयार कर आहरण अधिकारी अथवा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। बिना ई-अटेंडेंस के वेतन आहरण किए जाने की स्थिति में संबंधित संकुल प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिस शिक्षक द्वारा किसी दिन ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की जाएगी, उसे उस दिन अनुपस्थित माना जाएगा तथा संबंधित दिन का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

उपस्थिति की निगरानी अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी

बालाघाट जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे लोक शिक्षण संचालनालय के इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।विभाग ने सभी अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें । लोक शिक्षण संचालनालय की ई-अटेंडेंस व्यवस्था से विद्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों में जवाबदेही बढ़ेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर