VISITORS

0 1 0 7 9 6

June 11, 2026 1:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 1:14 am

योग प्रचार प्रसार हेतु महाविद्यालय की विशेष पहल

ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ने शुरू किया 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान

शब्द अग्नि / बैतूल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल तथा प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि इसकी रूपरेखा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई है।
बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय, डॉ. अजय तीतरे तथा इंटरनी साक्षी ध्यानेश्वर, नमन जैन एवं रुषिका ने काला पाठा रोड क्षेत्र में योग प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही महाविद्यालय की टीम जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योगाभ्यास करा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक करना है। यह योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक बैतूल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर