VISITORS

0 1 0 7 9 6

June 11, 2026 1:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 11, 2026 1:14 am

कांग्रेस ने भूतपूर्व पुलिसकर्मी सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में जिला उपाध्यक्ष बने अभिनव पटेल
शब्द अग्नि / बैतूल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संगठन विस्तार के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में ग्राम बघोडा, प्रभात पट्टन निवासी एवं भूतपूर्व पुलिसकर्मी अभिनव पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन गाडरे की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा की गई है।
अभिनव पटेल पूर्व विधायक मुलताई स्वर्गीय प्रभाकर राव पटेल के नाती हैं। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा नियुक्ति स्वीकृत किए जाने के बाद जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन गाडरे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अभिनव पटेल अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता के बल पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर