VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:24 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नपा ने कमानी गेट से गोठाना रोड तक हटाया अतिक्रमण

हर बुधवार चलेगा विशेष अभियान

शब्द अग्नि / बैतूल। शहर को व्यवस्थित, सुंदर और जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने और पात्र हितग्राहियों के पुनर्व्यवस्थापन का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत बुधवार को कमानी गेट से गोठाना रोड तक फैले अतिक्रमणों पर संयुक्त कार्रवाई की गई। नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अमले ने मिलकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
नगर पालिका के अनुसार शहर में फैले बेतरतीब अतिक्रमणों को व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। पूर्व में अतिक्रमणकर्ताओं से शपथ-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए थे, जिनमें यह सुनिश्चित किया गया कि संबंधित व्यक्ति बैतूल का स्थायी निवासी हो, उसका समग्र आईडी और आधार कार्ड स्थानीय हो तथा उसकी अन्यत्र कोई दुकान संचालित न हो। इस प्रक्रिया में कुल 565 हितग्राहियों ने अपने प्रमाण-पत्र नगर पालिका को प्रस्तुत किए थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर