पंच-ज अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कपिल मेहता की उपस्थिति में जिला न्यायालय श्योपुर परिसर में पंच ज अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बताया कि हमे प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, इस हेतु पर्यावरण संरक्षण के लिये हमे स्वयं वृक्षारोपण कर दूसरों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने हेतु प्रेरित करना चाहिए। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष कपिल मेहता, जिला स्थापना पर पदस्थ अन्य न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ श्योपुर के अध्यक्ष व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उपस्थित रहकर पौधे रोपित किये गये।
Author: Shabd Agni
.