VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:24 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों के संबंध में बैठक

मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा*

शब्द अग्नि/जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कूनो आगमन को लेकर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा वीसी के माध्यम से तैयारियों तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कें संबंध में समीक्षा की गई तथा प्रोटोकॉल अनुसार विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, कराहल बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा बैतूल, खण्डवा, इंदौर, ग्वालियर के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी भी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल रहें।

मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के प्रवास के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में अधिकारियों को प्रोटोकॉल अनुरूप सभी प्रकार की तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी मध्यप्रदेश में इंदौर-बैतूल ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर एवं कूनो नेशनल पार्क श्योपुर के भ्रमण पर रहेंगी।
श्योपुर जिले में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी 21 जून को अपरान्ह 03 बजे के लगभग श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी। महामहिम राष्ट्रपति जी 22 जून को प्रातः 10 बजे कूनो नेशनल पार्क से प्रस्थान करेंगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर